,

झारखंड से पति और पत्नी की सरकार हटानी है, डबल इंजन की सरकार बनानी है : बाबूलाल मरांडी

Posted by

Share this on:

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज यानी14 सितंबर को राज्य के सत्ताधारी दल झामुमो, कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी झामुमो अब परिवार की भी नहीं बल्कि केवल पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है।

हेमंत सरकार कमाने के लिए बनी  है

बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार काम करने के लिए नहीं बल्कि कमाने के लिए बनी है। इस सरकार ने अपने एक भी वादे पूरे नहीं किए। मरांडी ने कहा कि सरकार के पास बताने के लिए पांच काम भी नही है। हेमंत सरकार ने नौकरी और बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया लेकिन अब तक नौकरी के नाम पर 17 युवाओं की मौत जरूर दी है।

कांग्रेस को न देश से प्रेम है न देश वासियों से

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज को अब भारत का लोकतंत्र नहीं बल्कि चीन का तानाशाह पसंद आ रहा है। हजारों सिखों की हत्या करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी सिख समुदाय के बारे में विदेश की धरती पर गलत बयानी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को न देश से प्रेम है न देश वासियों से। यह कांग्रेस अब तो देश के संविधान में दलितों पिछड़ों, आदिवासियों को मिले आरक्षण को भी समाप्त करने की सोच रही है।

भ्रष्ट निकम्मी ठगबंधन सरकार को हटाकर डबल इंजन की सरकार बनेगी

उन्होंने आह्वान किया कि इस ठगबंधन और जनविरोधी नीतियों को जैसे लोकसभा चुनाव में जनता ने नकारा और मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा किया। उसी प्रकार से झारखंड से भी भ्रष्ट निकम्मी ठगबंधन सरकार को हटाकर डबल इंजन की सरकार भाजपा के नेतृत्व में बनाने का संकल्प लें।

सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है : डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई

वहीं,  प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि आज भाजपा के प्रति जन-जन में झुकाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नवनीत हेंब्रम जैसे लोग पुलिस की अच्छी नौकरी छोड़कर राजनीति के कठिन मार्ग के पथिक बन रहे यह देश के लिए, राज्य के लिए शुभ लक्षण हैं। हमें मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही भ्रष्ट निकम्मी राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए प्रदेश में भी एक मजबूत भाजपा एनडीए की सरकार बनाने को संकल्पित होना है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता का भरोसा बढ़ा है।

भाजपा सरकार ही झारखंड को सजाएगी और संवारेगी

प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम ज्वाइनिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि भाजपा झारखंड की पीड़ा जानती है। भाजपा ने ही अलग राज्य के सपने को साकार किया, भाजपा की सरकार ही इसे सजाएगी और संवारेगी।

पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी कबूल है : आमित कुमार यादव 

वहीं, सदस्यता ग्रहण करते हुए विधायक अमित यादव यादव ने कहा कि निर्दलीय होकर भी मैं सदा दल के साथ रहा, आज इसकी संवैधानिक औपचारिकताएं पूरी हो रही हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी मैं उसे पूरा करने में पूरी ताकत झोंक दूंगा।

राष्ट सेवा के स्पष्ट विचार नीति और नेतृत्व के साथ : पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम 

पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने कहा कि राज्य की पीड़ा को दूर करने और एक खुशहाल और विकसित झारखंड बनाने के संकल्प के साथ मैंने राजनीति को अपनाया है। भाजपा जन भावनाओं को समझते हुए विकासोन्मुख पार्टी है। राष्ट सेवा के स्पष्ट विचार नीति और नेतृत्व के साथ पार्टी देश समाज की सेवा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *